Trending
अदिति अशोक ने वॉलमार्ट एनडब्ल्यू अर्कांसस चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत की
भारत की अदिति अशोक ने वॉलमार्ट एनडब्ल्यू अर्कांसस चैंपियनशिप के पहले दौर में बोगी रहित खेलते हुए पांच अंडर 66 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 18वें स्थान पर रही।

सारा श्मेलजेल और मिनामी कात्सु ने पिनेकल कंट्री क्लब में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आठ अंडर 63 का स्कोर बनाया और पहले राउंड के अंत में संयुक्त बढ़त हासिल की।
अदिति ने पहले नौ होल पर दो बर्डी बनाई, 13वें, 15वें और 18वें होल पर भी बर्डी करके कुल पांच बर्डी के साथ अपना स्कोर दर्ज किया।
कनाडा की भारतीय मूल की खिलाड़ियों में सवाना ग्रेवाल ने अपने पहले राउंड में तीन अंडर 68 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 45वें स्थान पर रही, जबकि गुरलीन कौर ने एक अंडर 70 का स्कोर बनाकर संयुक्त 86वें स्थान पर जगह बनाई।