एशिया कप : नूर अहमद और मुजीब उर रहमान को आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन पर डिमेरिट अंक
अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद और मुजीब उर रहमान को अबू धाबी में श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के ग्रुप स्टेज मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए एक-एक डिमेरिट अंक दिया गया है।

नूर को अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जो एक इंटरनेशनल मैच में अंपायर के फैसले से असहमति जाने से जुड़ा हुआ है। वहीं मुजीब को अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। जो “इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदानी उपकरण या फिक्सचर और फिटिंग के दुरुपयोग” से जुड़ा हुआ है।
मुजीब ने मैच के दौरान तौलिये से स्टंप्स बिखेर दी थी, वहीं नूर ने श्रीलंका की पारी के 16वें ओवर के दौरान उनकी एक गेंद को वाइड देने पर अपनी असहमति जताई थी। ऑनफील्ड अंपायर आसिफ याकूब और वीरेंद्र शर्मा, थर्ड अंपायर फैसल अफरीदी और फोर्थ अंपायर रोहन पंडित द्वारा यह आरोप निर्धारित किए।
दोनों खिलाड़ियों ने अपनी गलती स्वीकार की है और मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा लगाए गए जुर्माने को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी।
बता दें कि उस मुकाबले में श्रीलंका के हाथों मिली 6 विकेट की हार के साथ अफगानिस्तान की टीम एशिया कप से बाहर हो गए थी। नूर और मुजीब ने उस मैच में 1-1 विकेट लिया था। नूर ने इस एशिया कप में अफगानिस्तान के लिए तीनों मुकाबलों में शिरकत की और 4 विकेट हासिल किए, वहीं मुजीब ने सिर्फ एक मैच ही खेला।