पाक क्रिकेटरों और पत्रकारों की अंग्रेजी: ‘Do or Die’ का असली मतलब भूल गए!
पाक क्रिकेटरों की अंग्रेजी चर्चा में रहती है। बाबर आज़म और मोहम्मद रिजवान इसके ताजा उदाहरण हैं, भारत के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 मैच में अर्धशतक जड़ने वाले साहिबजादा फरहान की अंग्रेजी भी उतनी प्रभावशाली नहीं है।

पाकिस्तान के पत्रकारों की हालत भी अंग्रेजी के मामले में खास अच्छी नहीं दिखती, क्योंकि उन्हें ‘Do or Die’ और ‘Do and Die’ में फर्क भी समझ नहीं आता। ऐसा लग रहा है जैसे वे अंगूठाछाप हैं। ‘करो या मरो’ जैसा मुहावरा तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी ‘करो और मरो’ जैसा वाक्य सुना है? जाहिर है, नहीं।
क्योंकि यह सही नहीं है और इसका कोई मतलब भी नहीं बनता। पाकिस्तान के पत्रकारों को और फरहान को यह अंतर पता नहीं है। इस वजह से अब उनकी खूब खिल्ली उड़ रही है। भारत के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बार यह गलत शब्द इस्तेमाल होते देखे गए, लेकिन किसी ने इसे सुधारने की कोशिश नहीं की।
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारत के खिलाफ सुपर 4 मैच हारने के बाद पाकिस्तान के लिए एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है।
पाकिस्तान अब एक भी हार बर्दाश्त नहीं कर सकता। इसलिए उनके आगामी दोनों मैच ‘Do or Die’ यानी ‘करो या मरो’ की स्थिति में हैं, लेकिन पाकिस्तान के पत्रकार और खिलाड़ी फरहान इसे ‘Do and Die’ यानी ‘करो और मरो’ कह रहे हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो सुनने पर यह गलती कई बार दोहराई गई। पाकिस्तान की टीम एशिया कप में भारत के खिलाफ लगातार दो मैच हार चुकी है और पिछले सात मुकाबलों में भी भारत के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड खराब रहा है।