Trending

अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लखनऊ में महिला सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम का अयोजन

लखनऊ: अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लखनऊ में दिनांक 24 सितम्बर 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना तथा एनएसएस गीत से प्रारंभ हुई, जिसके पश्चात एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने नृत्य एवं महिला सशक्तिकरण पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप बुलबुल गोडियाल, जो उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला एडीशनल एडवोकेट जनरल (2012-2017) एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा सीनियर एडवोकेट नामित की गईं तथा राज्य की एकमात्र महिला अधिवक्ता रही हैं, ने विशाखा गाइडलाइंस तथा 2013 के कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम , निषेध एवं निवारण ) से सुरक्षा अधिनियम पर व्याख्यान दिया ।

व्याख्यान में बताया गया कि किस प्रकार यह मार्गदर्शन व कानून कार्यस्थल पर कार्यरत महिलाओं के जीवन को सशक्त और सुरक्षित बना रहे हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों , श्रीमती मीना कुमारी , कविता यादव एवं डॉ सुप्रीत सहाय के सफल निर्देशन में हुआ। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. बीना राय ने छात्राओं को राष्ट्र एवं समाज के प्रति निःस्वार्थ सेवाभाव से कर्तव्यों का पालन करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सचिव अर्चिता शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन एनएसएस की अध्यक्ष अनुष्का यादव एवं संयुक्त सचिव इकरा ने किया।