Trending
जूलियन अल्वारेज के दो गोल, एटलेटिको ने रीयाल मैड्रिड को 5-2 से हराया
जूलियन अल्वारेज के दो शानदार गोलों से एटलेटिको मैड्रिड ने शनिवार को ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में रीयाल मैड्रिड को 5-2 से करारी शिकस्त दी।

यह एटलेटिको के लिए एक ऐतिहासिक जीत रही, क्योंकि 75 वर्षों में यह पहली बार है जब उन्होंने अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी रीयाल मैड्रिड के खिलाफ पांच गोल किए हैं।
अन्य मुकाबलों में, स्थानापन्न खिलाड़ी अल्बर्टो मोलेइरो के निर्णायक गोल की बदौलत तीसरे स्थान पर काबिज विलारीयाल ने एथलेटिक बिलबाओ को 1-0 से हराया।
मालोर्का ने एल्वेस को 1-0 से पराजित कर सत्र की पहली जीत हासिल की। लेवांते और गेटाफे के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।