Trending
कमालदीन सुलेमान का गोल, यूवेंटस और अटलांटा में रोमांचक ड्रॉ
कमालदीन सुलेमान के गोल से अटलांटा ने सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को यहां यूवेंटस को 1-1 से बराबरी पर रोका। सुलेमान ने मध्यांतर से ठीक पहले अटलांटा को बढ़त दिलाई लेकिन जुआन कबाल ने दूसरे हाफ में गोल दागकर यूवेंटस के लिए एक अंक सुनिश्चित किया।

यूवेंटस ने मौजूदा सत्र में अब तक कोई मैच नहीं गंवाया है। मौजूदा सत्र के शुरुआती चार में से दो मैच गंवाने वाले इंटर मिलान ने कैगलियारी को 2-0 से हराकर दूसरी जीत हासिल की।
अटलांटा ने 2018 से यूवेंटस के घरेलू मैदान पर कोई मैच नहीं गंवाया है। टीम ने इस दौरान पांच जीत दर्ज की जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे। एक अन्य मैच में क्रेमोनेस ने मौजूदा सत्र में अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए कोमो को 1-1 से बराबरी पर रोका।