Trending

टीम इंडिया का क्रिकेट कैलेंडर 2025 : अब थमेगा नहीं एक्शन का कारवां

टीम इंडिया एशिया कप 2025 की चैंपियन बन चुकी है, और अब उसके आगे का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। 28 सितंबर को एशिया कप का फाइनल जीतने के बाद, टीम इंडिया को कुछ दिन का ब्रेक मिला, लेकिन अब 2 अक्टूबर से फिर से मैदान पर एक्शन शुरू हो जाएगा।

साभार : गूगल

भारतीय टीम की नई चुनौती 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ शुरू हो रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है, जहां वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी।

इसके बाद भारतीय टीम घर लौटेगी और साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलेगी। साल के आखिर में और नए साल की शुरुआत में भारतीय टीम को करीब 20 दिन का रेस्ट मिलेगा और फिर टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी।

फिलहाल के लिए जान लीजिए कि 2025 का शेड्यूल भारतीय टीम का कैसा है? रोहित शर्मा और विराट कोहली अगले महीने इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। विराट और रोहित ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया हुआ है।

वे सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं। दोनों साथ में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर 19 अक्टूबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज में खेलते दिखाई देंगे।

भारत बनाम वेस्टइंडीज (टेस्ट सीरीज)

पहला टेस्ट : 2 अक्टूबर

दूसरा टेस्ट : 10 अक्टूबर

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (वनडे व टी-20 सीरीज)

पहला वनडे : 19 अक्टूबर

दूसरा वनडे : 23 अक्टूबर

तीसरा वनडे : 25 अक्टूबर

पहला टी-20 : 29 अक्टूबर

दूसरा टी-20 : 31 अक्टूबर

तीसरा टी-20 : 2 नवंबर

चौथा टी-20 : 6 नवंबर

पांचवां टी20 : 8 नवंबर

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (टेस्ट, वनडे व टी-20 सीरीज)

पहला टेस्ट : 14 नवंबर

दूसरा टेस्ट : 22 नवंबर

पहला वनडे : 30 नवंबर

दूसरा वनडे : 3 दिसंबर

तीसरा वनडे : 6 दिसंबर

पहला टी-20 : 9 दिसंबर

दूसरा टी-20 : 11 दिसंबर

तीसरा टी-20 : 14 दिसंबर

चौथा टी-20 : 17 दिसंबर

पांचवां टी-20 : 19 दिसंबर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाने वाला टी20 मैच भारत का साल 2025 का आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा।

इसके बाद भारतीय टीम 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के दौरे पर होगी, जहां 3 वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैच भारत को खेलने हैं, जो 31 जनवरी तक चलेंगे। इसके बाद टी20 विश्व कप 2026 शुरू हो जाएगा। फिर 1 जुलाई से 19 जुलाई तक इंग्लैंड दौरा है, जहां पर टीम इंडिया पांच टी 20 और तीन वनडे खेलेगी।