Trending

Operation Sindoor: ‘आप प्रधानमंत्री होते तो पहलगाम हमले के बाद क्या करते?’ जानें इस सवाल पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी

Operation Sindoor: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत के पास पाकिस्तान को करारा जवाब देने का शानदार अवसर था. दरअसल, ओवैसी मंगलवार को पुणे में थे. इस दौरान, उन्होंने मीडिया से बात की. मीडिया से उन्होंने कहा कि भारत का नागरिक होने के नाते मैं कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान को करारा जवाब देने का सटीक समय पहलगाम हमले के बाद था. देश भर में माहौल बना हुआ था और ऐसे अवसर बार-बार नहीं मिलते हैं.

Operation Sindoor: आप प्रधानमंत्री होते तो क्या करते
इस दौरान, मीडिया ने उनसे सवाल किया कि मान लीजिए पहलगाम हमले के वक्त आप भारत के प्रधानमंत्री होते तो क्या करते. इस पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के काल्पनिक सवालों में मुझे दिलचस्पी नहीं है. मैं असलियत पर ही ध्यान देता हूं. मैं अपनी सीमाएं जानता हूं. मेरा उद्देश्य प्रधानमंत्री या फिर कोई मंत्री बनना नहीं है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, गुजरात से लेकर कश्मीर तक ड्रोन देखे गए. युद्ध जैसे हालात थे. सरकार को युद्ध नहीं रोकना चाहिए थे. पीओके लेने का ये वक्त था.

Operation Sindoor: भारत ने खत्म नहीं किया है ऑपरेशन सिंदूर
बता दें, भारत सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, बस उसे विराम दिया गया है. भारत ने पहलगाम हमले के खिलाफ पाकिस्तान से बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसके तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकियों के अड्डों को उड़ा दिया था.