Trending

ऑस्ट्रेलिया दौरे का समापन, भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की 5-4 से हार

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को आस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी मैच में कैनबरा चिल ने 5 . 4 से हराया। भारत के लिये सुखवीर कौर (छठा मिनट), कनिका सिवाच (42वां) , सुनेलिटा टोप्पो (54वां) और इशिका (57वां) ने गोल किये।

साभार : गूगल

कैनबरा चिल के लिये कान्हेस लौरेन यि (12वां और 19वां), कानहेस जोसी ल्यूटन (24वां), हंटर बाल्डविन (28वां) और अमुकॉटन (34वां) ने गोल दागे।

भारत ने छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर सुखवीर के गोल के दम पर बढत बना ली लेकिन कुछ मिनटों बाद ही लौरेन ने बराबरी का गोल दाग दिया और 19वें मिनट में आस्ट्रेलिया की टीम को को बढत भी दिला दी।

जोसी और बाल्डविन ने भी फील्ड गोल करके आस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी कर दिया। तीसरे क्वार्टर में कैनबरा चिल ने चौथा और पांचवां गोल किया। भारत के लिये कनिका ने 42वें मिनट में गोल दागा जबकि आखिरी क्वार्टर में सुनेलिटा और इशिका ने गोल किये लेकिन भारतीय टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी।