ईरानी कप Day 2 : अथर्व तायडे का शतक, विदर्भ 342 पर ढेर, रेस्ट ऑफ इंडिया संकट में
ईरानी कप के दूसरे दिन रणजी चैंपियन विदर्भ अपनी पहली पारी में 342 रन पर ढेर हो गई। टीम से अथर्व तायडे ने 143 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रेस्ट ऑफ इंडिया ने 142 रन पर 5 विकेट गंवा दिए।

कप्तान रजत पाटीदार 42 रन बनाकर मानव सुथार के साथ नॉटआउट लौटे। इस मैच में विदर्भ ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। आकाश दीप और मानव को 3-3 विकेट दूसरे दिन विदर्भ ने 280/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया।
नाइट वॉचमैन यश ठाकुर 11 रन बनाकर आउट हुए। अथर्व तायडे एक एंड पर टिक गए, उन्होंने टीम का स्कोर 340 तक पहुंचाया। वे 143 रन बनाकर आउट हुए। तायडे के विकेट के बाद विदर्भ 342 पर सिमट गई।
टीम से दूसरे दिन दर्शन नालकंडे ने 20, आदित्य ठाकरे ने 2 और पार्थ रेखड़े ने 1 रन बनाया। हर्ष दुबे खाता भी नहीं खोल सके। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए आकाश दीप और मानव सुथार ने 3-3 विकेट लिए। सारांश जैन को 2 विकेट मिले।
अंशुल कम्बोज और गुरनूर बरार ने 1-1 विकेट लिया। रेस्ट ऑफ इंडिया की पारी बिखरी दूसरे दिन के दूसरे ही सेशन में रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपनी पहली पारी शुरू कर दी। अभिमन्यू ईस्वरन और आर्यन जुयाल ने फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। जुयाल 23 रन बनाकर आउट हुए, उनके बाद यश ढुल भी 11 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
ईस्वरन ने कप्तान रजत पाटीदार के साथ पारी संभाली और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। ईस्वरन 52 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद ऋतुराज गायकवाड 9 और विकेटकीपर ईशान किशन 1 ही रन बना सके।
टीम ने 124 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। दिन का खेल खत्म होने तक रजत पाटीदार 42 और मानव सुथार 1 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। विदर्भ के लिए पार्थ रेखड़े ने 2 विकेट लिए। यश ठाकुर, दर्शन नालकंडे और हर्ष दुबे को 1-1 विकेट मिला।