Trending

पेनल्टी पर तीन बार चूकी रोमा, लिली ने 1-0 से दी मात

रोमा ने यूरोपा लीग फुटबॉल में मैच के अंतिम पलों में पेनल्टी स्पॉट से लगातार तीन मौके गंवा दिए, जिससे फ्रांसीसी क्लब लिली ने उन्हें 1-0 से हराया। रोमा को मुकाबला बराबर करने के लिए तीन बार पेनल्टी स्पॉट से मौका मिला, लेकिन आर्टेम डोवबिक के शुरुआती दो प्रयासों को गोलकीपर बर्क ओजर ने शानदार तरीके से रोक दिया।

@ASRomaEN

रेफरी ने गोल पोस्ट के पास ज्यादा खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण पेनल्टी को दोबारा लेने का आदेश दिया। इस बार माटियास सोले ने पेनल्टी ली, लेकिन ओजर ने उनका प्रयास भी नाकाम कर दिया। मैच के छठे मिनट में हाकोन अर्नार हेराल्डसन ने गोल कर लिली को शुरुआती बढ़त दिला दी, जो अंत तक कायम रही।

लिली की यह लगातार दूसरी जीत है। अन्य मुकाबलों में, ब्रागा ने सेल्टिक को और रीयाल बेटिस ने लुडोगोरेट्स को एक समान 2-0 से हराया। फेनरबाचे ने केरेम अकतुर्कोग्लू के दो गोलों की मदद से नीस को 2-1 से मात दी।

गो अहेड ईगल्स ने मिलान स्मिट के दो गोलों के दम पर पैनाथिनाइकोस को 2-1 से हराया। चेक गणराज्य की विक्टोरिया प्लजेन ने स्वीडन के माल्मो को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की।