Trending

मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश व दैनिक जागरण के बीच पहले मैच में होगी टक्कर

लखनऊ। इकाना मीडिया टी-20 कप-2025 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 5 अक्टूबर से केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर किया जाएगा। टी-20 फार्मेट में होने वाले टूर्नामेंट का ड्रा प्रतिभागी टीमों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निकाला गया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 5 अक्टूबर को मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश व दैनिक जागरण के मध्य खेला जाएगा और उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलसी इं.अवनीश कुमार सिंह (एमएलसी) करेंगे।

इकाना मीडिया टी-20 कप-2025 क्रिकेट टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से

इस अवसर पर प्रतिभागी समाचार पत्रों की टीमों के संपादकगण भी मौजूद रहेंगे। लीग कम नाकआउट आधार पर होने वाले सात दिवसीय टूर्नामेंट में मैच रंगीन किट और सफेद गेंद से खेले जाएंगे।

इस टूर्नामेंट का फाइनल 11 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट के पूल ए में अमर उजाला, हिंदुस्तान टाइम्स, डीडी-एआईआर और पूल बी में दैनिक जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया व मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश की टीमों को जगह मिली है।

मैचो का कार्यक्रम

5 अक्टूबर : मान्यता प्राप्त पत्रकार बनाम दैनिक जागरण

6 अक्टूबर : डीडी-एआईआर बनाम अमर उजाला

7 अक्टूबर : टाइम्स ऑफ इंडिया बनाम मान्यता प्राप्त पत्रकार

7 अक्टूबर : हिंदुस्तान टाइम्स बनाम अमर उजाला 8 अक्टूबर : दैनिक जागरण बनाम टाइम्स ऑफ इंडिया

8 अक्टूबर : हिंदुस्तान टाइम्स बनाम डीडी-एआईआर

9 अक्टूबर : पहला सेमीफाइनल

10 अक्टूबर : दूसरा सेमीफाइनल

11 अक्टूबर : फाइनल