Trending

पारी और 140 रनों से भारत की ऐतिहासिक जीत, सीरीज में 1-0 की बढ़त

केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रविंद्र जडेजा के बेहतरीन शतकों के साथ गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही भारत ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

@BCCI

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने तीसरे दिन के दूसरे सेशन में ही जीत दर्ज कर ली। पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज 162 रन के स्कोर पर सिमट गई थी।

इसके जवाब में टीम इंडिया ने खेल के तीसरे दिन 5 विकेट पर 448 रन बनाकर पारी को घोषित किया। टीम इंडिया पहली पारी में 286 रनों की बढ़त मिली थी, लेकिन जवाब में वेस्टइंडीज की दूसरी पारी सिर्फ 146 रन पर सिमट गई, जिससे उसे शर्मनाक हार मिली।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में तीन खिलाड़ियों ने कमाल किया। सबसे पहले केएल राहुल ने दमदार शतकीय पारी खेली। राहुल ने 197 गेंद में 100 रन बनाए। ध्रुव जरेल ने 210 गेंद में 125 रन बनाए।

राहुल और जुरेल के अलावा रविंद्र जडेजा ने भी कमाल किया। जडेजा 176 गेंद में 104 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी कमाल का खेल दिखाया।

भारत के लिए सबसे ज्यादा मोहम्मद सिराज ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 7 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने मैच में 4-4 विकेट झटके जबकि जसप्रीत बुमराह के खाते में 3 विकेट आया। बुमराह को दूसरी पारी में एक भी विकेट नहीं मिल पाया।

वहीं वाशिंगटन सुंदर को दोनों पारियों को मिलाकर 2 सफलता हाथ लगी। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में वेस्टइंडीज का हाल बेहाल रहा। मेहमान टीम पहली पारी में सिर्फ 162 रन के स्कोर पर सिमट गई थी।

इस पारी में टीम के लिए सबसे ज्यादा जस्टिन ग्रीव्स ने 32 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा शाई होप 26 और कप्तान रोस्ट चेज ने 24 रन बनाए थे। इन तीनों की वजह से ही वेस्टइंडीज की टीम जैसे-तैसे 162 रन के स्कोर तक पहुंची थी।

दूसरी पारी में वेस्टइंडीज का कुछ ऐसा ही हाल रहा। खेल के तीसरे दिन कैरेबियाई टीम ने लंब ब्रेक तक 100 रन के भीतर अपने 5 विकेट गंवा दिए। हालांकि, लंच ब्रेक के बाद एलिक एथानाजे की 38 रन के साथ जस्टिन ग्रीव्स 25 और जेडन सील्स 22 रनों की पारी की मदद से किसी तरह टीम 146 रन तक पहुंचने में सफल रही।

वेस्टइंडीज का आखिरी विकेट जेडन सील्स के रूप में गिरा। दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 10 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होगा।