Trending
चीन ओपन : अमांडा अनीसीमोवा ने जीता करियर का पहला खिताब
चीन ओपन फाइनल में अमेरिका की अमांडा अनीसीमोवा ने रविवार को लिंडा नोस्कोवा को 6-0, 2-6, 6-2 से हराकर इस हार्ड कोर्ट इंडोर टूर्नामेंट का खिताब जीता।

सेमीफाइनल में हमवतन कोको गॉफ को शिकस्त देने वाली अनीसीमोवा ने शानदार बैकहैंड विनर के साथ मैच खत्म किया। इस टूर्नामेंट में यह उनका पहला खिताब है।
20 वर्षीय नोस्कोवा ने तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी लेकिन एक घंटे 46 मिनट तक चले मुकाबले के आखिरी क्षणों में उन पर थकान हावी हो गई।
अनीसीमोवा इस साल यूएस ओपन और विंबलडन दोनों की उपविजेता रही हैं और अब वह विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं। यह इस सत्र में उनका दूसरा डब्ल्यूटीए 1000 खिताब है। नोस्कोवा 2009 में डब्ल्यूटीए 1000 प्रारूप की शुरुआत के बाद से फाइनल में पहुंचने वाली चेक गणराज्य की सबसे युवा खिलाड़ी है।