Trending

23 की उम्र में यशस्वी जायसवाल का बड़ा कारनामा – 3000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे

भारत-वेस्टइंडीज दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे किये। वह 23 साल की उम्र में ऐसा कारनामा करने वाले 6ठे भारतीय बन गए हैं।

साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है, हालांकि उनके और सचिन-कोहली के बीच रनों का काफी बड़ा अंतर है। जायसवाल अभी तक टेस्ट में 2200 से अधिक रन बना चुके हैं। वहीं वनडे में 15 तो टी20 में 723 रन बनाए हैं।

23 साल की उम्र में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड ‘क्रिकेट के भगवान’ बोले जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम है। मास्टर ब्लास्टर के ने इस दौरान 8696 रन बनाए थे, वहीं विराट कोहली 5052 रनों के साथ लिस्ट में दूसरे पायदान पर है।

साभार : गूगल

इस लिस्ट में युवराज सिंह ने 3853 रन, सुरेश रैना ने 3350 रन और रवि शास्त्री ने 3224 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारत ने लंच ब्रेक तक 94 रन बोर्ड पर लगाए जिसमें से 40 रन जायसवाल के हैं और खबर लिखे जाने तक वह क्रीज पर हैं।

भारत को पहले सेशन में एकमात्र झटका केएल राहुल के रूप में लगा जो 38 के निजी स्कोर पर आउट हुए। जायसवाल का साथ अब साई सुदर्शन दे रहे हैं।