Trending

जो रूट शीर्ष पर, शुभमन गिल अब टॉप 11 बल्लेबाजों में शामिल

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

उन्होंने दूसरे टेस्ट के पहले दिन रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा था और शनिवार को उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया है।

स्टार भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ये उपलब्धि हासिल की।

@BCCI

शुभमन गिल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 11वें बल्लेबाज बन गए हैं। डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट के नाम है।

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने 69 मैचों में 52.86 के औसत से 6080 रन बनाए हैं। रूट ने इस दौरान 21 शतक जड़े हैं। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। शुभमन गिल 39 मैचों में 71 पारियों में 42.36 के औसत से 2750 से अधिक रन बना चुके हैं। गिल के नाम नौ शतक है।

ऋषभ पंत ने 38 मैचों में 43.34 के औसत से 2731 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा के नाम 40 मैचों में 2716 रन हैं। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 46 मैचों में 2627 रन बनाए हैं। रविंद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 2000 से अधिक रन बना चुके हैं।

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान दोहरा शतक लगाने से चूक गए। वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होकर पवेलियन लौटे। यशस्वी जायसवाल ने 258 गेंदों में 175 रन बनाए। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने अपनी पारी में 22 चौके लगाए।