Trending

हिटमैन का दिल जीतने वाला अंदाज, नन्हे फैन को रोका, बोले रोहित – ‘उसे आने दो’

स्टार भारतीय बल्लेबाज़ रोहित शर्मा की कुछ तस्वीरें और वीडियो मुंबई के शिवाजी पार्क से सामने आई हैं, जहां वे ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी में जमकर पसीना बहाते दिखे। नेट सेशन खत्म होने के बाद जब रोहित मैदान से बाहर निकलने लगे, तभी एक नन्हा फैन उनसे मिलने के लिए उत्साह में उनकी ओर दौड़ पड़ा।

लेकिन उससे पहले कि वह ‘हिटमैन’ के करीब पहुंचता, वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया। इस पर रोहित ने तुरंत सख्त आवाज़ में बोला— “उसे आने दो!” रोहित का यह मानवीय और विनम्र रवैया सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एक यूज़र ने लिखा, “वह अपने प्रशंसकों के लिए हमेशा दिल से जुड़े रहते हैं।” दूसरे ने कहा, “अब तो लग रहा है, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 150+ वाली पारी आने वाली है।”

साभार : गूगल

भारत जल्द ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने वाली है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे टीम में रोहित शर्मा की वापसी हो चुकी है और क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि यह दौरा ‘हिटमैन’ के लिए बड़ी वापसी साबित होगा — जहां उनके बल्ले से फिर एक बार चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलेगी।