Trending

मार्श ने जताया भारत के खिलाफ खेलने का उत्साह, कहा- मुकाबला होगा दमदार

ऑस्ट्रेलियाई टी20 कप्तान मिशेल मार्श का मानना है कि विश्व की नंबर एक टीम भारत से मुकाबला इस साल के अंत में होने वाली एशेज श्रृंखला से पहले काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

ऑस्ट्रेलिया 19 अक्टूबर से खेले जाने वाले तीन वनडे मैचों के लिए भारत की मेजबानी करेगा, जिसके बाद पांच मैचों की टी20 श्रृंखला खेली जाएगी। मार्श 50 ओवरों के नियमित कप्तान और पीठ की चोट से उबर रहे पैट कमिंस की अनुपस्थिति में वनडे टीम का भी नेतृत्व करेंगे।

रिपोर्ट में मार्श के हवाले से कहा, ‘‘हमारे सभी खिलाड़ी एशेज के लिए तैयारी कर रहे हैं, लेकिन सभी को भारत के खिलाफ खेलना पसंद है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे बीच शानदार प्रतिद्वंद्विता है और एक टीम के तौर पर हम उनके लिए बहुत सम्मान रखते हैं।

साभार : गूगल

मुझे लगता है कि एशेज सीरीज़ से पहले भारत के खिलाफ खेलने का यह बिल्कुल सही समय है। यह बहुत बड़ा मुकाबला होने वाला है।’’

एकदिवसीय श्रृंखला में रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी होगी। दोनों आखिरी बार फरवरी में भारत की तरफ से खेले थे। भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का दूसरा और तीसरा वनडे 23 और 25 अक्टूबर को खेला जाएगा।