Trending

फ्रांस का विश्व कप क्वालीफिकेशन मुश्किल, आइसलैंड से ड्रॉ से मौका गया हाथ से !

फ्रांस ने आइसलैंड के साथ 2-2 से ड्रॉ खेलकर 2026 में खेले जाने वाले फुटबॉल विश्व कप में स्थान सुरक्षित करने का मौका गंवा दिया। फ्रांस ने लगातार तीन मैच में जीत दर्ज की थी। दो बार की विश्व चैंपियन टीम अगर आइसलैंड को हरा देती और यूक्रेन की टीम अज़रबैजान को हराने में नाकाम रहती, तो फ्रांस की टीम विश्व कप में जगह पक्की कर सकती थी।

यूक्रेन ने 2-1 से जीत दर्ज की। विश्व कप 2022 का उपविजेता फ्रांस ग्रुप डी में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जो यूक्रेन से तीन अंक अधिक हैं।

फ्रांस की टीम कप्तान किलियन एमबाप्पे के बिना मैदान पर उतरी थी, जिन्होंने शुक्रवार को अजरबैजान के खिलाफ टीम की 3-0 की जीत में गोल किया था, लेकिन दाएं टखने में चोट के कारण वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे।

@FrenchTeam

आइसलैंड ने 39वें मिनट में विक्टर पाल्सन के गोल से बढ़त बना ली, लेकिन मेहमान टीम ने 63वें मिनट में क्रिस्टोफर नकुंकू और 68वें मिनट में जीन-फिलिप माटेटा के गोल से वापसी की।

कुछ मिनट बाद ही आइसलैंड ने क्रिस्टियन हिल्सन के गोल से बराबरी कर ली। स्विट्जरलैंड के पास भी विश्व कप में स्थान सुनिश्चित करने का मौका था, लेकिन उसने स्लोवेनिया के खिलाफ गोल रहित ड्रा खेला।

अगर स्विट्जरलैंड स्लोवेनिया को हरा देता और कोसोवो स्वीडन को हराने में नाकाम रहता, तो वह क्वालीफाई कर जाता। कोसोवो ने 1-0 से जीत हासिल कर ग्रुप बी में सात अंक हासिल किए, जो स्विट्जरलैंड से तीन अंक कम हैं।