Trending

यूएफसी ऐप पर पहली बार भारत से मुक्केबाज़ी टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण

बॉक्सिंगबे मुक्केबाजी टूर्नामेंट को इस दिसंबर में अल्टीमेट फाइटिंग चैम्पियनशिप (यूएफसी) ऐप पर पहली बार वैश्विक स्तर पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। यह भारत की पहली मुक्केबाजी प्रतियोगिता होगी जिसे यूएफसी ऐप पर लाइव दिखाया जाएगा। इसका ऐलान भारतीय मुक्केबाजी परिषद (आईबीसी) ने गुरुवार को किया।

साभार : गूगल

मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक, यूएफसी ऐप पर लाइव स्ट्रीम की जाने वाली पहली श्रृंखला में 5 दिसंबर को एंथनी पेटिस फाइटिंग चैम्पियनशिप (एपीएफसी) इंडिया वन और 21 दिसंबर को आयोजित होने वाली बॉक्सिंगबे4 प्रतियोगिता भी हैं। इन मुकाबलों की मेजबानी हैदराबाद, बेंगलुरु और विशाखापत्तनम में होगी।