Trending

वनडे में 4000 रन का जश्न: चामरी अथापथु का नया रिकॉर्ड

चामरी अथापथु वनडे इतिहास में 4,000 रन पूरे करने वाली पहली श्रीलंकाई महिला बल्लेबाज बनी। उन्होंने महिला विश्व कप के 21वें मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 46 रन की पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 6 चौके थे, और इसी प्रदर्शन के साथ वनडे में यह अहम मुकाम हासिल किया।

चामरी अथापथु ने 2010 से अब तक अपने वनडे करियर में 120 मैच खेले, जिसमें 35.17 की औसत के साथ 4,045 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 20 अर्धशतक भी निकले। 17 अप्रैल 2024 को चामरी अथापथु साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मुकाबले में 195 रन की नाबाद पारी भी खेल चुकी हैं।

श्रीलंका से वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला बल्लेबाजों में शशिकला सिरिवर्धने दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2003 से 2019 के बीच 118 मुकाबलों में 18.44 की औसत के साथ 2,029 रन जुटाए।

@OfficialSLC

इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतकीय पारियां भी खेलीं। श्रीलंकाई टीम इस विश्व कप अब तक 5 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें एक भी जीत नसीब नहीं हुई। यह टीम अंकतालिका में सातवें पायदान पर है। वहीं, बांग्लादेश पांच में से एक मैच जीतकर छठे स्थान पर है।