Trending

बेलिंडा बेनसिच ने रचा इतिहास, जीता करियर का 10वां खिताब

स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिच ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए डब्ल्यूटीए पैन पैसिफिक ओपन टेनिस टूर्नामेंट फाइनल में लिंडा नोस्कोवा को 6-2, 6-3 से पराजित कर अपने करियर का 10वां खिताब अपने नाम किया।

इस टूर्नामेंट में बेनसिच ने 10 साल पहले हिस्सा लिया था। उन्होंने रविवार को खेले गए फाइनल में चेक गणराज्य की अपनी प्रतिद्वंद्वी पर दबदबा बनाए रखा। बेनसिच ने नोस्कोवा की सर्विस को तीन बार तोड़ते हुए एक घंटे 22 मिनट में आसान जीत दर्ज की। टोक्यो से स्विस खिलाड़ी की सुखद यादें जुड़ी हैं।

उन्होंने चार साल पहले टोक्यो में ओलंपिक महिला एकल में स्वर्ण पदक और युगल में रजत पदक जीता था। बेनसिच ने मैच के बाद कहा, ‘‘आप लोगों के सामने खेलना शानदार रहा।

WTA (@wta) Toray Pan Pacific Open Tennis (@torayppo) Swiss Tennis (@swiss_tennis)

पिछली बार मैंने यहां जब टोक्यो ओलंपिक में जीत दर्ज की थी, तब स्टेडियम खाली था, इसलिए माहौल बिल्कुल अलग था, लेकिन आप लोगों के सामने खेलना बहुत अच्छा लगा। मुझे जापान में खेलना बहुत पसंद है, इसलिए मैं यह टूर्नामेंट जीतकर बहुत खुश हूंं।’’