Trending

लिवरपूल की हारों का सिलसिला जारी : खिताब बचाने की उम्मीदें धूमिल

मौजूदा विजेता लिवरपूल का इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन जारी है और लगातार चौथी हार से खिताब बचाने की उसकी उम्मीदों को करारा झटका लगा है। लिवरपूल के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है और ब्रेंटफोर्ड से 3-2 की हार से वह अंक तालिका में छठे स्थान पर आ गया है।

गत विजेता को अगर खिताब की रक्षा की उम्मीदों को जीवंत रखना है तो उसे अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा। पिछले सत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले मैनचेस्टर युनाइटेड ने इस सत्र में अभी तक बेहतर प्रदर्शन किया है।

@LFC

उसने ब्राइटन के खिलाफ 4-2 से जीत दर्ज की जिससे वह चौथे स्थान पर पहुंच गया है। सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन सुंदरलैंड ने किया है। वह चेल्सी पर 2-1 की जीत के साथ दूसरे स्थान पर है।