Trending

कोपा डेल रे : एस्पेनयोल ने चौथे डिविजन की टीम को 2-1 से हराया, लेवांटे भी जीती

कोपा डेल रे के पहले राउंड के तीसरे दिन कोई बड़ा चौंकाने वाला नतीजा नहीं आया। एस्पेनयोल ने एटलेटिक लिडा को 2-1 से हराया, दूसरी तरफ़ लेवांटे ने भी जीत दर्ज की। एस्पेनयोल के लिए दोनों गोल किके गार्सिया ने किए। एटलेटिक लिडा स्पेनिश फुटबॉल के चौथे डिविजन में खेलती है।

किके ने दूसरे मिनट में पेनाल्टी के साथ स्कोरिंग की शुरुआत की, एटलेटिक लिडा ने एल्डो वन की बदौलत तीन मिनट बाद ही स्कोर बराबर कर दिया। किके ने हाफटाइम से ठीक पहले एस्पेनयोल को फिर से बढ़त दिलाई, लेकिन शीर्ष स्तर की टीम को अंतिम मिनटों में तनावभरे पलों का सामना करना पड़ा।

एक अन्य मैच में लेवांटे ने चौथे टियर के ओरिहुएला के खिलाफ 4-3 से जीती। यह 7 गोल वाला एक रोमांचक मैच रहा। उनाई एल्गेजाबल और जोस लुइस मोरालेस के गोल ने 11 मिनट में लेवांटे को मैच में 2-0 से आगे किया था। शीर्ष स्तर की टीम के लिए यह मैच आसान लग रहा था, जेवियर सोल्सोना की पेनाल्टी ने ओरिहुएला को मैच में वापस ला दिया।

@RCDEspanyol

कार्लोस एस्पी ने 48वें मिनट में गोल दागते हुए लेवांटे को फिर से 2 गोल की बढ़त दिलाई, लेकिन गोंजालो मिरांडे ने तीन मिनट बाद ही लेवांटे की बढ़त फिर से कम कर दी। हेक्टर अयोडेले ने आखिरी मिनट में गोल दागते हुए स्कोर 3-3 पर पहुंचाया, लेकिन एस्पी ने 92वें मिनट में विजयी गोल करके लेवांटे को जीत दिलाई।

सेल्टा विगो ने कमजोर प्यूर्टो डी वेगा को 2-0 से हराकर दूसरे दौर में आसानी से जगह बनाई। रियल बेटिस को भी पाल्मा डेल रियो के खिलाफ 7-1 से जीतने में कोई दिक्कत नहीं हुई। कोपा का दूसरा दौर 2 से 4 दिसंबर के बीच खेला जाएगा।