बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने टी20 के किंग
बाबर आजम ने विराट का एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए उसे अपने नाम कर लिया है। बाबर आजम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 40वीं बार ये कमाल किया और विराट को पछाड़ दिया।
भारत को टी20 विश्व कप जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने 37 बार फिफ्टी प्लस रन की पारी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खेली थी। हिटमैन अब टी20 से रिटायरमेंट ले चुके हैं और इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक विराट सबसे ज्यादा 50 प्लस रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाज थे।
विराट ने 39 बार ये करिश्मा किया था, बाबर आजम अब उनसे आगे निकल गए हैं। पाक विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है।

वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 31 बार 50 से ज्यादा रन की पारी खेलने में सक्षम हुए हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर रिटायरमेंट लेने के बावजूद लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने 29 दफा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली है।