Trending
केरल में गूंजेगा मेस्सी का जादू, मार्च में खेलेगी अर्जेंटीना टीम
सोमवार को केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहमान ने बताया कि स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेस्सीगुवाई में अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम अगले साल मार्च में राज्य में मैच खेलेगी। वह यहां केरल सरकार के खेल विजन 2031 से संबंधित एक समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने बोला, ‘‘दो दिन पहले हमें अर्जेंटीना टीम से एक ईमेल मिला जिसमें पुष्टि की गई थी कि वे मार्च में आएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इसकी जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।’’ मंत्री ने बताया कि अर्जेंटीना की टीम के इस दौरे के लिए सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है।