Trending
500वें मैच में सबालेंका का शानदार प्रदर्शन, 70 मिनट में आसान जीत
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में आठवीं रैंकिंग की खिलाड़ी जैस्मीन पाओलिनी पर 6-3, 6-1 से आसान जीत हासिल की। सबालेंका ने बेहतरीन सर्विस की और उन्होंने कुल मिलाकर 10 ऐस लगाए।

इनमें पहले सेट के अंतिम गेम में लगाए गए चार ऐस भी हैं। यह सबालेंका का डब्ल्यूटीए स्तर पर 500वां मैच था जो 70 मिनट तक चला। इसी ग्रुप में जेसिका पेगुला ने गत विजेता कोको गॉफ को 6-3, 6-7 (4), 6-2 से हराया। गॉफ को अपनी सर्विस में फिर से संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने 17 डबल फॉल्ट किए।