Trending

जहांगीर और कॉक्स की साझेदारी ने दुबई कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुँचाया

शायन जहांगीर और जोर्डन कॉक्स के अर्धशतकों से गत विजेता दुबई कैपिटल्स ने विश्व आईएलटी20 में शारजाह वारियर्स को छह विकेट से हराकर प्लेआफ में जगह बनाई। जहांगीर ने विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन करते हुए खतरनाक बल्लेबाज टॉम कोहलेर कैडमोर को आउट किया।

@ILT20Official

जीत के लिये 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दुबई कैपिटल्स ने जहांगीर और कॉस् के बीच 63 गेंद में 76 रन की साझेदारी से आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। कॉक्स 61 रन बनाकर नाबाद रहे।