Trending

फिडे वर्ल्ड रैपिड : कांस्य पदक विजेता हम्पी व अर्जुन एरिगैसी को बधाई

आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने कोनेरू हम्पी और अर्जुन एरिगैसी को फिडे वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, “चैंपियन केवल परिणाम से नहीं, बल्कि लगातार उच्चतम स्तर पर मुकाबला करने के साहस से परिभाषित होते हैं। विश्व मंच पर कांस्य पदक सच्ची उत्कृष्टता का प्रमाण है। आपकी निरंतर यात्रा और समर्पण भारत के लिए गर्व का कारण हैं और लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।”

सीएम नायडू ने अर्जुन एरिगैसी को भी बधाई दी और कहा, “पोडियम पर स्थान प्राप्त करना उन्हें ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला एकमात्र भारतीय पुरुष बनाता है। तेलंगाना के बेटे अर्जुन ने भारत की शानदार शतरंज विरासत में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ा है।”

@ncbn

इस मौके पर खेल मंत्री मंडीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने कोनेरू हम्पी की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा, “हम्पी पहले ही फिडे वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप में 5 पदक जीत चुकी हैं।

भारत उनके इस प्रदर्शन पर गर्व महसूस करता है।” उन्होंने हम्पी को सभी महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बताते हुए कामना की कि वह भविष्य में और भी पदक अपने नाम करें।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने अर्जुन एरिगैसी को बधाई देते हुए लिखा, “फिडे वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर धरती के बेटे को बधाई।

इस उपलब्धि के साथ, वह विश्वनाथन आनंद के बाद इस इवेंट में पोडियम पर पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। तेलंगाना को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है।” साथ ही उन्होंने कोनेरू हम्पी को भी बधाई दी और कहा कि वह भारत को गौरवान्वित करती रहेंगी।

आंध्र प्रदेश खेल प्राधिकरण के अध्यक्ष ए. रवि नायडू ने भी हम्पी की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा, “हम्पी ने फिडे चैंपियनशिप में 5 मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है।”