Trending

मेनसिक की दमदार सर्विस, बाएज को हराकर ऑकलैंड ओपन खिताब पर कब्जा

तीसरी वरीयता प्राप्त जैकब मेनसिक ने अपनी तीखी सर्विस का शानदार नजारा पेश करते हुए शनिवार को यहां सेबेस्टियन बाएज को सीधे सेटों में मात देकर ऑकलैंड ओपन एटीपी 250 टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।

विश्व रैंकिंग में 18वें स्थान पर काबिज मेनसिक ने फाइनल में 6-3, 7-6 (7) से जीतने के लिए 18 ऐस लगाए। चेक गणराज्य के इस 20 वर्षीय खिलाड़ी ने दूसरे सेट के टाईब्रेक में तीन सेट प्वाइंट बचाकर अपना दूसरा एटीपी टूर खिताब जीता।

@mensik_jakub_

अब वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन में खेलेंगे जहां पहले दौर में उनका मुकाबला स्पेन के पाब्लो कैरेनो बुस्टा से होगा।
ऑकलैंड में क्वार्टरफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन को हराने वाले बाएज मेलबर्न में पहले दौर में जियोवानी म्पेटशी पेरिकार्ड से भिड़ेंगे।