Trending

इश्तियाक अहमद की उम्दा गेंदबाजी, टीसीसी ने स्मैश क्लब को आठ विकेट से हराया

चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच इश्तियाक अहमद (4 विकेट) की उपयोगी गेंदबाजी की बदौलत टीसीसी ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में स्मैश क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से शिकस्त दी।

चौक स्टेडियम पर स्मैश क्रिकेट क्लब पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.4 ओवर में 64 रन पर आल आउट हो गया। सलामी बल्लेबाज गौरव ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। उनके अलावा अन्य बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में रन नहीं बना सके।

टीसीसी से इश्तियाक अहमद ने तीन ओवर में 13 रन देकर चार विकेट की सफलता पाई। डा.प्रियेश, डा.फिरोज खान, सुमित गुप्ता व अमित पाठक को एक-एक विकेट की सफलता मिली।

जवाब में टीसीसी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 6.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। जीत में अफसर सिद्दीकी ने 28, मयंक ने नाबाद 19 और हनी जाफरी ने नाबाद 10 रन का योगदान किया। स्मैश क्लब से शिवांकर सक्सेना को दो विकेट की सफलता मिली।