Trending

सात फरवरी से शुरू होगा ‘मीडिया ओलंपिक सीजन-3’, खेलों से जुड़ेगा मीडिया जगत’

लखनऊ। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से जुड़े परिवारों को स्वस्थ रखने की मुहिम के साथ मीडिया ओलंपिक का मंच एक अंतराल के बाद पुन: तैयार है। मीडिया ओलंपिक संघ और द इंडियन व्यू मासिक पत्रिका के तत्वावधान में मीडिया ओलंपिक के तीसरे संस्करण की शुरुआत 7 फरवरी 2026 को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर होगी।

दो दिवसीय इस आयोजन में मीडिया कर्मियों व उनके परिजनों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा जिसका उद्घाटन केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर सुबह 10:30 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग नितिन अग्रवाल के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।

आयोजन सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मीडियाकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा सम्मान दिलाने के उद्देश्य से मीडिया ओलंपिक का आगाज़ हुआ था। पिछले दो संस्करणों का आयोजन अनुमान से अधिक सफल रहा लेकिन किन्हीं कारणों के चलते गत दो वर्षों में इसका आयोजन नहीं हो सका।

उन्होंने कहा कि तीसरे संस्करण में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बैडमिंटन. कैरम, शतरंज, फुटबॉल शूटआउट और रस्साकशी की स्पर्धाओं का आयोजन होगा। इसमें किसी भी आयु वर्ग में प्रतिभाग किया जा सकता है। इसके विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।

@rpsinghmedia

उन्होंने सभी मीडिया कर्मियों और उनके परिजनों से विभिन्न खेल गतिविधियों/ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की अपील की है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल न: 9415650340 पर संपर्क कर सकते हैं।