शिवा नरवाल का स्वर्णिम कमाल, पनाह भुगर्रा को रजत
आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप
काहिरा, मिस्र : पूर्व मिक्स्ड टीम विश्व चैंपियन शिवा नरवाल ने तीन साल के अंतराल के बाद शानदार वापसी करते हुए आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन के पहले दिन 10मी एयर पिस्टल पुरुष जूनियर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
चिराग शर्मा ने कांस्य पदक हासिल कर पोडियम पर उनका साथ दिया, जबकि पनाह भुगर्रा ने महिला 10मी एयर राइफल में रजत पदक अपने नाम किया।
शिवा नरवाल ने क्वालिफिकेशन से ही अपनी लय बरकरार रखते हुए फाइनल में 241.8 का स्कोर कर स्वर्ण पदक जीता, जो उज्बेकिस्तान के सोदिक जोन अब्दुल्लाएव (240.0) से 1.8 अंक अधिक था। भारत के चिराग शर्मा ने 218.9 के स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया, जबकि फाइनल में पहुंचे एक अन्य भारतीय अभिनव देशवाल 136.7 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहे।

इससे पहले क्वालिफिकेशन में शिवा 576-19x के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान पर रहे। अभिनव देशवाल 576-16x के साथ तीसरे और चिराग शर्मा 575-13x के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचे। वहीं, अभिनव चौधरी (570-14x), हिमांशु राणा (568-12x) और अभय धामा (567-17x) फाइनल में जगह बनाने से चूक गए।
महिला जूनियर 10 मी एयर राइफल स्पर्धा में पनाहभुगर्रा ने 629.4 के स्कोर के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया और शुरुआत से ही पदक की दौड़ में बनी रहीं। उन्होंने निरंतर प्रदर्शन करते हुए 250.6 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। फ्रांस की एंसेलीन ब्रैकमैन (252.0) ने स्वर्ण और हेलेना एकाले (228.6) ने कांस्य पदक हासिल किया।

शंभवी क्षीरसागर, जिन्होंने क्वालिफिकेशन में 634.0 का उच्च स्कोर कर शीर्ष स्थान हासिल किया था, फाइनल में 206.5 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं। वहीं, फाइनल में पहुंची तीसरी भारतीय अन्वी राठौड़ 164.6 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहीं।
अन्वी ने 628.6 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि मन्यता सिंह 628.3 के साथ आठवें स्थान पर रहीं। प्रतिदेश अधिकतम तीन खिलाड़ियों के नियम के चलते वह फाइनल में नहीं पहुंच सकीं। अनुष्का ठाकुर (627.9) नौवें और अनीशा शर्मा (627.1) दसवें स्थान पर रहीं।
इस बीच, 25मी पिस्टल पुरुष और महिला प्रिसिजन राउंड तथा स्कीट पुरुष और महिला (पहले 75 शॉट) की स्पर्धाएं भी शुरू हो चुकी हैं। 25मी पिस्टल महिला का रैपिड राउंड और फाइनल, साथ ही स्कीट पुरुष और महिला के फाइनल कल आयोजित होंगे। वहीं, 25मी पिस्टल पुरुष और 50मी राइफल प्रोन (पुरुष और महिला) के पदक भी कल तय किए जाएंगे।
परिणाम:
- 25मी पिस्टल महिला (प्रिसिजन स्टेज)
- सीजल कांबले – 292-6x
परीशा गुप्ता – 288-8x
अंजलि महेंद्र भगवत – 284-5x
शिखा चौधरी – 282-4x
मानवी जैन – 281-7x
आगम ग्रेवाल – आईएसएसएफ नियम 6.7.9.1b के तहत अयोग्य घोषित - 25मी पिस्टल पुरुष (प्रिसिजन स्टेज)
- अभिनव देशवाल – 290-9x
राज चंद्रा – 288-9x
युग प्रताप सिंह राठौर – 287-11x
जतिन – 283-5x
अभिनव चौधरी – 281-5x
साहिलचौधरी – 278-3x - स्कीट महिला (75 टारगेट)
- रिशम कौर गुरों – 68 (24, 23, 21)
संयोगिता शेखावत – 66 (21, 22, 23)
अग्रिमा कंवर – 60 (22, 18, 20)
परमीत कौर – 59 (19, 22, 18) - स्कीट पुरुष (75 टारगेट)
- हरविराज सिंह – 71 (25, 21, 25)
ईशान सिंह लिब्रा – 70 (25, 23, 22)
जोरावर सिंह बेदी – 68 (22, 21, 25)
यशवर्धन सिंह राजपूत – 63 (19, 22, 22)
अंजनैया सिंह मांडावा – 59 (21, 21, 17)