आईपीएल का क्रेज चरम पर, डिजिटल दर्शकों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
आईपीएल की लोकप्रियता लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर टूर्नामेंट के दर्शकों की संख्या में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, टीवी पर दर्शकों की संख्या भी 500 मिलियन के करीब पहुंच गई है।
टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारणकर्ता जियोस्टार के अनुसार, आईपीएल की कुल डिजिटल पहुंच में 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह आंकड़ा लीनियर टीवी पर प्रसारित 51 मैचों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाए गए 57 मैचों के आधार पर सामने आया है।

कंपनी ने बताया कि कनेक्टेड टीवी (सीटीवी) यानी इंटरनेट से जुड़े उपकरणों की पहुंच में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि दर्शकों के देखने के समय यानी ‘वाच टाइम’ में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ। क्षेत्रीय भाषाओं में मैच देखने के समय में 42 प्रतिशत की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज हुई। प्रसारक के अनुसार, पिछले सीजन की तुलना में 125 नए विज्ञापनदाताओं के जुड़ने से इस वृद्धि को और मजबूती मिली है।