Trending
कैंप नोउ में अजेय रहा बार्सिलोना, लेवांडोव्स्की का आखिरी घरेलू मैच यादगार
स्पेनिश चैंपियन बार्सिलोना ने रविवार को रियाल बेटिस पर 3-1 की जीत के साथ घरेलू मैदान पर अपना शानदार रिकार्ड कायम रखा और अपने स्टार खिलाड़ी रॉबर्ट लेवांडोव्स्की को यादगार विदाई दी।
बार्सिलोना ने अपने घरेलू मैदान कैंप नोउ में इस सत्र में खेले गए ला लिगा फुटबॉल टूर्नामेंट के सभी 19 मैच जीते। यह उसका अपने घरेलू मैदान पर इस सत्र का आखिरी मैच था।

राफिन्हा के दो गोल और जोआओ कैंसलो के एक गोल ने स्पेनिश लीग में बार्सिलोना को घरेलू मैदान पर अजेय बनाए रखा। बार्सिलोना ने दो दौर पहले ही लगातार दूसरी बार लीग खिताब अपने नाम कर लिया था। अभी एक दौर के मैच खेले जाने बाकी हैं। बार्सिलोना ने शनिवार को घोषणा की थी कि 37 वर्षीय लेवांडोव्स्की चार सत्र के बाद क्लब छोड़ रहे हैं।