Trending

प्रज्ञानानंदा फिर ड्रॉ पर रुके, फिरौजा ने सुपर शतरंज क्लासिक से नाम वापस लिया

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को रोमानिया के खिलाड़ी डियाक बोगदान डेनियल ने ड्रॉ पर रोक दिया जबकि फ्रांस के अलीरजा फिरौजा ने छठे दौर में आखिरकार ग्रैंड शतरंज टूर के सुपर शतरंज क्लासिक से हटने का फैसला किया।

टखने की चोट के बावजूद दो गेम खेलने वाले अलीरजा ने फैसला किया कि उनके लिए आगे खेलना संभव नहीं है और दस खिलाड़ियों वाले नौ दौर के इस टूर्नामेंट के आराम के दिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। फिरोजा के हटने से जर्मनी के विंसेंट कीमर को फायदा हुआ क्योंकि इस दौर में ‘वॉक ओवर’ मिलने के बाद उन्होंने अपनी बढ़त को पूरे एक अंक तक बढ़ा लिया।

जबकि बाकी सभी गेम ड्रॉ रहे, कीमर 4.5 अंक के साथ अकेले शीर्ष पर बरकरार हैं। वह हॉलैंड के जोर्डन वैन फॉरेस्ट और अनीश गिरी, शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका के फैबियानो कारुआना और प्रज्ञानानंदा से पूरे एक अंक आगे हैं जिनके 3.5 अंक हैं।

@ChessbaseIndia

फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव और वेस्ली तीन-तीन अंक के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं जबकि विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव 2.5 अंक के साथ उनके ठीक पीछे हैं। रोमानियाई खिलाड़ी डियाक बोगदान डेनियल दो अंकों के साथ नौवें स्थान पर हैं और फिरोजा ने पांच गेम खेलकर एक अंक के साथ अपना अभियान समाप्त किया। 10 खिलाड़ियों के इस नौ दौर वाले टूर्नामेंट में अभी तीन दौर बाकी हैं। प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 3,75,000 अमेरिकी डॉलर है जिसमें विजेता को 1,00,000 डॉलर मिलेंगे।