Trending

टुचेल ने घोषित की इंग्लैंड की विश्व कप 2026 टीम, पामर-मैग्वायर बाहर

शुक्रवार को इंग्लैंड राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर थॉमस टुचेल ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए अंतिम टीम की घोषणा कर दी है। इस बार टीम की कप्तानी स्टार स्ट्राइकर हैरी केन करेंगे। टीम चयन में कुछ बड़े नामों की गैरमौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा। युवा स्टार कोल पामर और अनुभवी डिफेंडर हैरी मैग्वायर को टीम में जगह नहीं मिली है।

साभार : गूगल

फीफा विश्व कप 2026 का आयोजन अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में 11 जून से 19 जुलाई तक होगा। इंग्लैंड को ग्रुप-एल में क्रोएशिया, घाना और पनामा के साथ रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 17 जून को क्रोएशिया के खिलाफ करेगी।

इंग्लैंड विश्व कप 2026 टीम

गोलकीपर

जॉर्डन पिकफोर्ड, डीन हेंडरसन, जेम्स ट्रैफर्ड

डिफेंडर

जेड स्पेंस, मार्क गुएही, एज़री कॉन्सा, रीस जेम्स, निको ओ’राइली, टिनो लिवरामेंटो, जारेल क्वांसा, जॉन स्टोन्स, डैन बर्न

मिडफील्डर

एबेरेची एज़े, डेक्लन राइस, इलियट एंडरसन, जूड बेलिंघम, मॉर्गन रोजर्स, कोबी मैनू, जॉर्डन हेंडरसन

फॉरवर्ड

हैरी केन (कप्तान), बुकेयो साका, नोनी मडुएके, एंथनी गॉर्डन, ओली वॉटकिंस, इवान टोनी, मार्कस रैशफोर्ड