हैट्रिक हीरो हैरी केन, बायर्न म्यूनिख ने डबल जीत के साथ रचा इतिहास
स्टार फुटबॉलर हैरी केन की हैट्रिक से बायर्न म्यूनिख ने मौजूदा चैंपियन स्टटगार्ट को 3-0 से हराकर जर्मन कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता और इस तरह से वर्तमान सत्र में घरेलू टूर्नामेंट जीतने का डबल पूरा किया।
केन की दूसरे हाफ में बनाई गई हैट्रिक ने बायर्न के प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया। इस बीच दोनों टीम के प्रशंसकों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए जर्मन फुटबॉल महासंघ (डीएफबी) के विरोध में नारे भी लगाए।

केन ने 55वें मिनट में माइकल ओलिस के क्रॉस पर हेडर से पहला गोल किया। इससे बायर्न के प्रशंसकों ने आतिशबाजी शुरू कर दी। इससे काफी धुआं हो गया और खेल रोकना पड़ा। इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी केन ने 80वें मिनट में दूसरा गोल किया और फिर इंजरी टाइम में पेनल्टी को गोल में बदलकर हैट्रिक पूरी की। बायर्न म्यूनिख ने इससे पहले जर्मन लीग बुंडेसलिगा का खिताब जीता था।