Trending
युवराज संधू ने बनाए रखी लय, सोडेल ओपन में संयुक्त 33वें स्थान पर
भारत के युवराज संधू लगातार दूसरे दौर में तीन अंडर 68 के स्कोर से यहां डीपी विश्व टूर के सोडेल ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में तीसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से 33वें स्थान पर हैं। संधू ने 70, 68 और 68 के स्कोर से कुल सात अंडर का स्कोर बनाया है। इससे पहले शुभंकर शर्मा कट हासिल करने में नाकाम रहे।

दक्षिण अफ्रीका के जेंडर लोम्बार्ड ने तीन दौर में बाद शीर्ष पर तीन शॉट की बढ़त बना ली है। उन्होंने तीसरे दौर में 66 के स्कोर से कुल 18 अंडर का स्कोर बनाया है।