Trending

दोहा डायमंड लीग में नहीं खेलेंगे नीरज, फिटनेस पर रहेगा फोकस

स्टार भारतीय भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा 19 जून को खेले जाने वाले दोहा डायमंड लीग में भाग नहीं लेंगे चूंकि वह अभी तक कमर की चोट से उबर नहीं सके हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण और पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीतने वाले चोपड़ा ने पिछले साल दोहा डायमंड लीग में ही 90 मीटर का आंकड़ा पारी किया था ।

हरियाणा के 28 वर्ष के चोपड़ा इस समय स्विटजरलैंड के बियेने में अपने फिजियो ईशान मारवाहा और कोच जय चौधरी के साथ 47 दिन के आफ सीजन अभ्यास शिविर में भाग ले रहे हैं।

साभार : गूगल

दोहा डायमंड लीग में पेरिस ओलंपिक चैम्पियन पाकिस्तान के अरशद नदीम, मौजूदा विश्व चैम्पियन त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट और हाल ही में रोम डायमंड लीग में 92 . 62 मीटर का थ्रो फेंकने वाले श्रीलंका के रूमेश तरंगा पथिरागे भाग लेंगे। चोपड़ा ने दोहा में 90 . 23 मीटर का थ्रो फेंका था लेकिन जर्मनी के जूलियन वेबर ने छठे और आखिरी थ्रो में 91 . 06 मीटर फेंककर खिताब जीता।