जब-जब शुभमन गिल रहे नॉन-स्ट्राइकर एंड पर, तब-तब फंसे रोहित शर्मा!
अगर कोई अच्छी गेंद किसी बल्लेबाज को आउट करे, तो बल्लेबाज भी कई बार उस गेंदबाज की तारीफ कर देता है। वहीं, यदि बल्लेबाज खुद खराब शॉट खेलकर आउट हो जाए, तो वह अगले मैच में उसे सुधारने की कोशिश करता है। मगर जब कोई बल्लेबाज रन आउट होता है, तो उसे सबसे ज्यादा दुख होता है।
कभी नॉन स्ट्राइकर की लगती की वजह से उसे पवेलियन लौटना पड़ता है तो कभी खुद के मिसजजमेंट से। रोहित शर्मा के साथ भी शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले वनडे के दौरान ऐसा ही हुआ। रोहित एक रन चुराने के चक्कर में रनआउट हो गए, वहीं दूसरे छोर पर कप्तान शुभमन गिल खड़े रहे। रोहित शर्मा के रनआउट में शुभमन गिल का खास कनेक्शन सामने आया है।
2024 से रोहित शर्मा यह दूसरी बार रन आउट हुए हैं और मजे की बात यह है कि इन दोनों ही बार उनके साथ नॉन स्ट्राइकर एंड पर शुभमन गिल ही थे। और तो और विपक्षी टीम भी अफगानिस्तान की ही थी। जी हां, 2024 में भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टी20 मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में खेला गया था, उस मैच में भी रोहित शर्मा को शुभमन गिल ने ही रन आउट कराया था। वहीं अब दूसरी बार भी शुभमन गिल ही उनके साथ नॉन स्ट्राइकर एंड पर थे।

2024 से रोहित 2 बार तो विराट कोहली 1 बार रन आउट हुए हैं और इन तीनों ही मौकों पर नॉन स्ट्राइकर एंड पर शुभमन गिल ही थे। गिल के ये आंकड़े काफी हैरान कर देने वाले हैं। अगर वह ऐसे ही सीनियर खिलाड़ियों को आउट कराते रहें तो सोशल मीडिया फैंस उन्हें छोड़ेंगे नहीं।
रोहित अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में यह 21वीं बार रन आउट हुए हैं। विराट कोहली और शिखर धवन के क्रीज पर रहते वह 3-3 बार रन आउट हुए हैं। वहीं शुभमन गिल अब उन्हें 2 बार रन आउट करवा चुके हैं।
नॉन-स्ट्राइकर एंड पर सबसे ज्यादा बार जब रोहित शर्मा रन आउट हुए
3 – विराट कोहली
3 – शिखर धवन
2 – शुभमन गिल*
2 – एमएस धोनी
2 – रवींद्र जडेजा
2 – सुरेश रैना
1 – युवराज सिंह
1 – पी ओझा
1 – मिथुन
1 – गौतम गंभीर
1 – अजिंक्य रहाणे
1 – दिनेश कार्तिक
1 – चेतेश्वर पुजारा