Trending

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम चयन से पहले बीसीसीआई की टेंशन, विराट-हार्दिक पर बड़ा अपडेट

शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले के बाद भारत को यूके का दौरा करना है, जहां आयरलैंड और इंग्लैंड की मेजबानी में उन्हें मुकाबले खेलने होंगे।

आयरलैंड के खिलाफ सिर्फ दो ही टी20 है, वहीं इसके बाद भारत इंग्लैंड जाएगा जहां 5 टी20 और 3 वनडे मैच की सीरीज खेलनी होगी। यूके दौरे के लिए बीसीसीआई टी20 टीम का ऐलान कर चुका है, मगर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम चुनना बाकी है। बीसीसीआई अगले हफ्ते के वनडे टीम का ऐलान कर सकता है। इससे पहले टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली और हार्दिक पांड्या से जुड़ी कुछ बड़ी रिपोर्ट्स सामने आईं हैं।

रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहेंगे। उनका चयन इस सीरीज के लिए नहीं होगा। चोट से परेशान हार्दिक पांड्या का अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भी हुआ था, मगर फिटनेस संबंधित दिक्कतों की वजह से वह यह सीरीज नहीं खेल रहे हैं।

साभार : गूगल

आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान चोटिल हुए चैंपियन आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी चोट से परेशान है। कोहली को फाइनल के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसकी वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए थे।

विराट कोहली की फिटनेस पर अपडेट यह है कि उनका एक टेस्ट 22 जून को होगा, जिसके बाद तय होगा कि उनका चयन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए होगा या नहीं। रिपोर्ट के अनुसार सीओई ने लंदन में विराट से संपर्क किया था। उसके बाद उन्हें एक रीहैब प्रोग्राम दिया गया था। विराट हैमस्ट्रिंग से तेजी से उबर रहे हैं। 22 जून को विराट सीओई जाएंगे जहां उनका फिटनेस टेस्ट दोबारा होगा। उसके बाद वनडे टीम की घोषणा होगी।

वहीं ध्रुव जुरैल, केएल राहुल, पंत और जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के लिए चुनी जाने वाली वनडे टीम के लिए फिट है। सीओई की रिपोर्ट चयनकर्ताओं को भेज दी गई है। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी आईपीएल 2026 के दौरान चोट से परेशान थे, मगर अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले उन्होंने फिटनेस हासिल कर ली है और वह तीन मैच की यह सीरीज खेल रहे हैं।