Trending

आईएएस अधिकारी एएसपी रवि प्रकाश को पुडुचेरी का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया

नई दिल्ली ( इंडियन व्यू टीम) : आईएएस अधिकारी एएसपी रवि प्रकाश ने आज पुडुचेरी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। भारत निर्वाचन आयोग ने पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. जवाहर के तबादले के बाद 26 मई, 2026 को जारी अधिसूचना के माध्यम से रवि प्रकाश को पुडुचेरी का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया था।

यह नियुक्ति लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के प्रावधानों के तहत पुडुचेरी सरकार के परामर्श से की गई थी। इसके बाद, पुडुचेरी सरकार के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (कार्मिक विंग) ने कल एक सरकारी आदेश जारी कर श्री रवि प्रकाश को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया।