Trending

प्रज्ञानानंदा की शानदार वापसी, क्रोएशिया रैपिड में संयुक्त शीर्ष पर पहुंचे

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने अंतिम दिन तीनों मुकाबले जीतकर ग्रैंड शतरंज टूर के क्रोएशिया चरण में रैपिड श्रेणी में 12 अंक लेकर फ्रांस के फिरोजा अलीरजा के साथ संयुक्त शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

दूसरे दिन पिछड़ रहे प्रज्ञानानंदा ने आखिरी दिन क्रोएशिया के इवान सारिच, रोमानिया के डीक बोगडेन डेनियल और नीदरलैंड के अनीश गिरि को हराया। फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव और उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव 11 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे।

@GrandChessTour

विश्व चैम्पियन डी गुकेश और जर्मनी के विंसेंट केमेर ने दस अंक हासिल किये। अब ब्लिट्ज वर्ग के 18 दौर खेले जाने हैं। गिरि के आठ अंक हैं जबकि डीक और नीदरलैंड के जोर्डन वान फोरीस्ट उनसे एक अंक पीछे हैं।