Trending

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन में नई तकनीकी पहल

संयुक्त सीमा समिति ने अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लॉन्च किया 'रियल-टाइम शेयरिंग ऐप'

विवेक ओझा/ नई दिल्ली / काठमांडू: भारत और नेपाल के बीच खुली और संवेदनशील सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक अहम तकनीकी पहल की गई है। दोनों देशों की ‘संयुक्त सीमा समिति’ (Joint Border Committee) ने एक नया ‘रियल-टाइम शेयरिंग ऐप’ (Real-time Sharing App) लॉन्च किया है।

इस नए डिजिटल प्लेटफॉर्म का मुख्य उद्देश्य सीमा पर तैनात दोनों देशों के सुरक्षा बलों—भारत के सशस्त्र सीमा बल (SSB) और नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF)—के बीच सूचनाओं का त्वरित और सुरक्षित आदान-प्रदान (Information Exchange) सुनिश्चित करना है। यह ऐप दोनों देशों के सीमा अधिकारियों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि, मानव तस्करी, हथियारों की तस्करी या जाली मुद्रा के प्रवाह की जानकारी को तुरंत एक-दूसरे के साथ साझा करने की अनुमति देगा।

खुली सीमा होने के कारण अक्सर तस्कर और अपराधी एक देश में अपराध कर दूसरे देश में शरण ले लेते थे। लेकिन अब ‘रियल-टाइम शेयरिंग’ (Real-time Sharing) सुविधा के जरिए दोनों तरफ की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से और तुरंत कार्रवाई (Swift Action) कर सकेंगी। अधिकारियों का मानना है कि इस ऐप के इस्तेमाल से सीमा प्रबंधन (Border Management) में क्रांतिकारी सुधार आएगा और दोनों मित्र देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और अधिक प्रगाढ़ होगा।