सरकार ने मद्रास, कलकत्ता, मध्य प्रदेश और कर्नाटक उच्च न्यायालयों में 30 न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दी

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : केंद्र सरकार ने चार उच्च न्यायालयों में 30 नए जजों की नियुक्ति की है। इनमें मद्रास, कलकत्ता, मध्य प्रदेश और कर्नाटक उच्च न्यायालय शामिल हैं। सबसे ज्यादा 15 जजों की नियुक्ति मद्रास उच्च न्यायालय में हुई है। वहीं, कलकत्ता उच्च न्यायालय में 8, कर्नाटक उच्च न्यायालय में 6 और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में एक जज नियुक्त किए गए हैं।

 

कानून और न्याय मंत्रालय के मुताबिक, इन 30 जजों में 20 वकील और 10 न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। इन नियुक्तियों को राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम से सलाह के बाद मंजूरी दी है।

नवनियुक्त जज जल्द ही शपथ लेकर कार्यभार संभालेंगे। इन नियुक्तियों से चारों उच्च न्यायालयों में जजों की कमी दूर करने और लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है।