ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय
स्टार भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मंगलवार को इतिहास रचा। वह टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय और पहले एशियन प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन हासिल की। यह उनका 51वां टेस्ट मैच है।
पंत टेस्ट में सबसे कम पारियों और सबसे कम गेंदों में 100 सिक्स कंप्लीट करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। पंत ने 89 पारियों और 4918 गेंदें में ऐसा किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर गिलक्रिस्ट ने 130 पारियों और 6578 गेंदों में सिक्स की सेंचुरी पूरी की थी।
पंत ने भारत की दूसरी पारी में लाहिरु कुमार द्वारा डाले गए 37वें ओवर की चौथी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में हवाई फायर करने के बाद ऐतिहासिक कारनामा किया। उन्होंने छक्का लगाते ही टेस्ट में अपना 20वां अर्धशतक भी कंप्लीट किया।

पंत टेस्ट इतिहास में 100 या उससे अधिक जड़ने वाले चौथे प्लेयर हैं। उनसे पहले यह कारनामा गिलक्रिस्ट, न्यूजीलैंड के पूर्ल दिग्गज ब्रेंडन मैकुलम और इंग्लैंड के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अंजाम दिया। स्टोक्स ने 122 टेस्ट में 128 सिक्स उड़ाए। उन्होंने इसी साल जून में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा। मैकलुम ने 101 टेस्ट में 107 छक्का जमाए। गिलक्रिस्ट ने 96 टेस्ट मुकाबलों में 100 छक्के उड़ाए।
टेस्ट में 100 छक्कों तक पहुंचने के लिए गेंदें
4918 गेंदें – ऋषभ पंत
6578 गेंदें – एडम गिलक्रिस्ट
9042 गेंदें – बेन स्टोक्स
9756 गेंदें – ब्रेंडन मैकुलम
टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 10 प्लेयर
138 – बेन स्टोक्स
107 – ब्रेंडन मैकुलम
100 – ऋषभ पंत
100 – एडम गिलक्रिस्ट
98 – क्रिस गेल
98 – टिम साउदी
97 – जैक्स कैलिस
91 – वीरेंद्र सहवाग
90 – एंजेलो मैथ्यूज
88 – रोहित शर्मा
गॉल टेस्ट की बात करें तो पंत ने पहली पारी में 62 गेंदों में 39 रन बनाए थे, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। पंत ने दूसरी पारी में 69 गेंदों में 66 रनों का योगदान दिया, जिसमें उनके बल्ले से आठ चौके और दो छक्के निकले। उनकी पारी का अंत लाहिरु कुमारा ने 41वें ओवर में किया।
उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद को पुल कोशिश की मगर विकेटकीपर ने कैच पकड़ लिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा (9) के साथ छठे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की। पंत ने श्रीलंका में भारतीय विकेटकीपर द्वारा तीसरा सर्वोच्च व्चक्तगत स्कोर बनाया है। एमएस धोनी ने यहां 2010 में आयोजित टेस्ट में 76 और ऋद्धिमाना साहा ने 2017 में 67 रनों की पारी खेली थी।