दिल्ली की अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में सत्येंद्र जैन और चार अन्य को न्यायिक हिरासत में भेजा
नई दिल्ली ( इंडियन व्यू टीम) : दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार (19 अगस्त, 2026) को पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय और तीन अन्य को डीजेबी की सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अदालत ने यह आदेश दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) के अनुरोध पर दिया है।
विशेष न्यायाधीश दिग् विनय सिंह ने डीजेबी के पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव को भी दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। सत्येंद्र जैन सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ के लिए भ्रष्टाचार विरोधी शाखा के समक्ष पेश हुए।
पांच आरोपियों को जेल भेजा गया :
मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था, जहां सुनवाई के दौरान अदालत ने पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।सत्येंद्र जैन समेत पांचों आरोपियों की जमानत अर्जियों पर सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख तय की है। जमानत अर्जियों पर दोपहर 12 बजे सुनवाई होगी। यह मामला डीजेबी के सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया से जुड़ा है।