बांग्लादेश की हार, भारत की बल्ले-बल्ले! श्रीलंका को 2-0 से हराते ही मिलेगा बड़ा फायदा

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक पारी और 51 रनों से दमदार जीत दर्ज की। यह मैच दो दिन के भीतर समाप्त हो गया। मैकाय के मैदान पर बांग्लादेश की पहली पारी 64 रनों पर सिमटी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 210 का स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 146 रनों की बढ़त मिली।

बांग्लादेश की दूसरी पारी 38.3 ओवर में 95 रनों पर ढेर हुई। धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने मैच में कुल 10 विकेट अपने नाम किए। यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज थी, जो 1-1 से बराबरी पर छूटी। मैकाय टेस्ट के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में टीमों की पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, भारत के पास बांग्लादेश की हार से फायदा उठाने का गोल्डन चांस है।

शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेल रही है। भारत ने पहला मैच 165 रनों से जीता था। भारत अगर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने में कामयाब रहा तो उसका जीत प्रतिशत 57.58 अंकों तक पहुंच जाएगा। ऐसे में भारत अंक तालिका में बांग्लादेश को पछाड़कर चौथे पायदान पर आ जाएगा।

साभार : गूगल

शुभमन ब्रिगेड अभी 53.33 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। भारत मौजूदा चक्र में 10 टेस्ट में से पांच जीते और चार गंवाए हैं। एक ड्रॉ रहा। बांग्लादेश का जीत प्रतिशत 66.67 से घटकर 55.56 हो गया है। बांग्लादेश ने छह टेस्ट में से तीन जीते और दो में हार झेली जबकि एक ड्रॉ रहा। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में 9 विकेट से ऐतिहासिक हार थमाई थी लेकिन अगले मैच में टीम बुरी तरह धराशायी हो गई।

पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत पर आया खतरा फिलहाल टल गया है। मैकाय में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया का अंक 77.78 से बढ़कर 80.00 हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 10 टेस्ट में से 8 जीते हैं और दो में हार का सामना किया। मौजूदा डब्ल्यूटीसी चैंपियन साउथ अफ्रीका दूसरा पायदान पर है। उसका जीत प्रतिशत 75.00 है।

साउथ अफ्रीका ने चार टेस्ट में से तीन जीते और एक में हार झेली। न्यूजीलैंड (72.22) तीसरे पायदान पर है। न्यूजीलैंड ने अब तक टेस्ट खेले हैं, जिसमें से चार जीते और एक में हार मिली। एक ड्रॉ रहा। भारत को श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलने हैं। यह टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से आयोजित होगी।

टीममैचजीतहारड्रॉपॉइंट्सपाइंट प्रतिशत
ऑस्ट्रेलिया1082080.00
साउथ अफ्रीका43103675.00
न्यूजीलैंड64115272.22
बांग्लादेश63214055.56
भारत105416453.33
श्रीलंका51222033.33
इंग्लैंड145815029.76
वेस्टइंडीज122823020.83
पाकिस्तान72501619.05