भारत का विश्व कप अभियान थमा, अर्जेंटीना ने 5-3 से दी शिकस्त

भारत एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के पूल ई के अपने अंतिम मैच में सोमवार को यहां अर्जेन्टीना के खिलाफ 3-5 की शिकस्त के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया। अर्जेन्टीना से टॉमस डोमेन ने दो गोल दागे जबकि जोकिन टोस्कानी, निकोलस डेला टोरे और लुकास टोस्कानी ने एक-एक गोल किया।

@TheHockeyIndia

भारत से सुखजीत सिंह ने दो गोल दागे जबकि हार्दिक सिंह ने एक गोल किया। इस हार के साथ भारतीय टीम पूल ई में अपने अंकों का खाता खोलने में नाकाम रहते हुए अंतिम पायदान पर रही। भारत अब सातवें स्थान के प्ले ऑफ में 28 अगस्त को बेल्जियम से भिड़ेगा।